तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप
पटना सिटी - बिहार निषाद संघ, मछुआरा संघर्ष मोर्चा व पटना सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में हुई।
समिति के सदस्य सोनू सहनी के छोटी पहाड़ी स्थित तालाब पर वार्ड संख्या ५६ के पार्षद व समर्थकों द्वारा कब्जा जमाने का आरोप लगाया गया। संघ के अध्यक्ष का कहना है कि तालाब में मछली पालन से ही सोनू सहनी का परिवार चल रहा था। पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल का कहना है कि उक्त जमीन गैरमजरुआ है। वहां मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत जलमीनार स्थापित करने की योजना है। आरोप झूठा है। बैठक में स्वर्ण लता सहनी, लल्लू प्रसाद निषाद, कुमार राज सहनी, गरीबनाथ मौजूद थे।