पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 63 \' राशि ही खर्च कर पाई सरकार

63 \' राशि ही खर्च कर पाई सरकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि बिहार सरकार चालू वित्त वर्ष के १० माह बीत जाने पर भी अपनी योजना आकार का मात्र 63 प्रतिशत राशि ही खर्च कर पाई है। 34000 करोड़ के योजना आकार में 22300 करोड़ ही व्यय हुए हैं। ज्यादातर विभाग तो आधा हिस्सा भी व्यय नहीं कर पाए हैं । आधे दर्जन विभाग तो आवंटित रकम का १० प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सके हैं। एक तरफ सीएम लोगों को सपने दिखला रहे हैं, तो दूसरी ओर इन्हीं की सरकार में खर्च नहीं होने के कारण 2300 करोड़ रुपए केंद्र को वापस हो गए। इसका परिणाम यह होगा कि अगले वित्त वर्ष में केंद्र योजना आकार में कटौती कर देगा।