- Hindi News
- लोक भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्रपटना ! प्रजातंत्र एक अनवरत प्रक्रिया है। देश का लोकतंत्र तभी
लोक भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्रपटना-!- प्रजातंत्र एक अनवरत प्रक्रिया है। देश का लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब इसमें लोगों की विवाद रहित भागीदारी हो। यह बात बिहार विवि के प्रो आर के...
भास्कर न्यूज - पटना
प्रजातंत्र एक अनवरत प्रक्रिया है। देश का लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब इसमें लोगों की विवाद रहित भागीदारी हो। यह बात बिहार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर के वर्मा ने राजद द्वारा ‘कर्पूरी ठाकुर व संसदीय लोकतंत्र’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर राजद प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मो इलियास हुसैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर लोकतांत्रिक सोच के नेता थे। लोकतंत्र की वर्तमान समस्याओं का समाधान बातचीत कर हो सकता है न कि बल प्रयोग से। इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव ने कार्यक्रमों, संकल्पों व विचारों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही। विधान परिषद में राजद के नेता प्रो. गुलाम गौस ने कहा कि कर्पूरी जी की ईमानदारी, वाणी और आचरण का सभी को अनुकरण करना चाहिए।
इस संगोष्ठी की अध्यक्षता राजद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने की और सह संयोजक एजाज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में राजद के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।