एबीवीपी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
पटना - डुप्लीकेट किताबों के कारोबार में जदयू के नेता के शामिल रहने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पटना विश्वविद्यालय गेट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने दरभंगा हाउस से जुलूस निकाला। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी की। इसके बाद सभा हुई। इसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पप्पू वर्मा, छात्र नेता आशीष सिन्हा, सुजीत पांडेय, रितेश वर्मा, ऋषभ शुक्ला, श्रीराम शर्मा, कुमार विवेकानंद, रत्नेश कुशवाहा, श्याम सिंह, सुमित कुमार, नित्यम मिश्रा, शहजाद आलम, निषाद कुमार आदि उपस्थित थे।