पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहिंसा की राह पर चलेंगे पप्पू यादव

अहिंसा की राह पर चलेंगे पप्पू यादव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - हत्या, अपहरण के मामले में वर्षों से जेल में बंद पूर्व सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव पहली बार सार्वजनिक मंच से अहिंसा की राह पर चलने का ऐलान किया। युवा शक्ति के बैनर तले गुरुवार को कारगिल चौक पर आयोजित एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। पांच वर्ष पहले बिहार के 30 प्रतिशत घरों में शराब की पहुंच थी, लेकिन वर्तमान समय में 70 प्रतिशत बिहारी युवा शराब पीने लगे हैं। यह खुलासा नेशनल एलायंस ऑफ ह्यूमन ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी में जेल भरो आंदोलन व धरना-प्रदर्शन, मार्च में भूख हड़ताल एवं अप्रैल में सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए करों या मरो का नारा दिया जाएगा। इस मौके पर प्रेम चन्द्र सिंह, कौशल यादव, मंजय लाल राय आदि मौजूद थे।