- Hindi News
- विश्व विज्ञान प्रतियोगिता में पटना का इम्बेसात
विश्व विज्ञान प्रतियोगिता में पटना का इम्बेसात
भास्कर न्यूज - पटना
मार्च में होने वाली विश्व विज्ञान प्रतियोगिता क्रहल्ट प्राइज-2014ञ्ज में शामिल होने के लिए रहमानी-30 में पढ़े छात्र इम्बेसात अहमद का चयन हुआ है। आलमगंज निवासी इम्बेसात आईआईटी खडग़पुर का छात्र है। प्रतियोगिता के लिए देश से तीन टीमों का चयन हुआ है। इसमें एक टीम आईआईटी खडग़पुर की, दूसरी बिट्स पिलानी की और तीसरी आईएमटी की है। आईआईटी खडग़पुर से इम्बेसात के अलावा सैफ खान, अभिषेक दत्ता, खालिद एबादुल्लाह व अहमद असलम टीम में हैं। इम्बेसात को टीम का कैप्टन बनाया गया है। प्रतियोगिता 7 व 8 मार्च को बोस्टन, सैन फ्रांसिस्को, लंदन, दुबई, शंघाई, साओ पोलो में एक साथ होगी। विजयी टीम का आखिरी मुकाबला सितंबर में होगा। इसमें संस्था क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव किसी एक टीम का चयन करेगी और बिल क्लिंटन उसे पुरस्कृत करेंगे।
रहमानी -30 के संरक्षक मौलाना वली रहमानी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनके यहां पढ़ा छात्र इम्बेसात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होगा।
सीरतुन्नबी में 190 छात्र हुए शामिल
पटना - बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में सीरतुन्नबी इनामी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पैगंबर मोहम्मद साहब से जुड़ी बातों रसूल पाक का मदनी जिंदगी, मक्की जिंदगी, उनके एखलाक व सहाबा सोहफा पर लिखित परीक्षा ली गई। इसमें पटना के मदरसों व स्कूलों के आठवीं से १०वीं तक के 80 छात्रों ने भाग लिया। पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी इन्हीं बातों पर ऑब्जेक्टिव परीक्षा भी ली गई। इसमें 110 छात्रों ने भाग लिया। सफल छात्रों को अंजुमन में 27 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इम्तियाज करीमी ने बताया कि 27 जनवरी की शाम को अंजुमन में पैगंबर मोहम्मद साहब की सीरत व उनके उपदेशों पर कार्यक्रम होगा।
हल्ट प्राइज-२०१४
आईआईटी खडग़पुर का छात्र है, बोस्टन समेत दुनिया के कई शहरों में दो माह बाद होगा यह मुकाबला