दो गुटों में मारपीट चार लोग घायल
पटना सिटी - छज्जा निकालने को लेकर आलमगंज में दो पड़ोसियों के बीच गुरुवार को मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष से सुचित्रा देवी व बेटा शिवरंजन कुमार जबकि दूसरे पक्ष से निलू देवी व बेटा गोलू कुमार जख्मी हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।