पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक के माध्यम से दिया स्वदेशी का संदेश

नाटक के माध्यम से दिया स्वदेशी का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार :पटना
फैशन के चक्कर में दो राजा भरे बाजार में नंगे हो गए। दोनों को नंगा किया तीन विदेशी फैशन डिजाइनरों ने। ठग राजा से करोड़ों रुपये भी लूट ले गए। यह दृश्य था बुधवार को प्रेमचंद रंगशाला के मंच पर। मौका था पटना इप्टा की ओर से मंचित नाटक, नंगा राजा का। नाटक के जरिए राजनैतिक व्यवस्था और शासकों के विदेशी प्रेम पर व्यंग्य किया गया। प्रेमचंद रंगशाला में इप्टा की तीन दिवसीय नाट्य श्रंृखला टिकट खरीदें, नाटक देखे के अंतिम दिन नाटक में दिखाया गया है कि एक तरफ रा\\\'य की जनता अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है वहीं राजा अपने बेकार के निजी कामों में समय और रा\\\'य का कीमती धन पानी की तरह बहा रहा है। जनता भूख, बेरोजगारी, गरीबी, बाढ़, सुखाड़ से जूझ रही है तो राजा को अपने फैंसी कपड़ों की चिंता रहती है। नाटक में अरनाखेड़ा के राजा रेशमलाल जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपने कपड़े को लेकर परेशान रहते हैं। एक बार उन्होंने पड़ोसी देश के राजा के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता किया।