पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 225 की जांच

शिविर में 225 की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - अग्रसेन सेवा न्यास की ओर से पिछले रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में 225 लोगों की जांच की गई। आंखों की जांच डॉ. शशि मोहनका ने की जबकि मधुमेह की जांच डॉ. सुभाष कुमार ने की। जिन लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई उनका मुफ्त में ऑपरेशन फैको तकनीक से विलास नेत्रालय में किया जाएगा। 45 मरीजों को चश्मा भी दिया गया। न्यास के सचिव अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि गरीब मरीजों को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रविप्रकाश लोगों की दांतों की जांच की। डॉ. कन्हैया लाल ने होमियोपैथी इलाज की और दवा दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना जैन ने महिलाओं की जांच की। डॉ. बीके अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, सांवरमल ड्रोलिया, लक्ष्मण टेकरीवाल, दिनेश अग्रवाल, हनुमान गोयल, एमपी जैन, अनिल रिटोरिया आदि मौजूद थे।