पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. भीम सिंह को कर्पूरी जी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं : भाजपा

डॉ. भीम सिंह को कर्पूरी जी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं : भाजपा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार व प्रदेश मंत्री संजय कुमार चंद्रवंशी ने कहा है कि राज्य की जनता ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. भीम सिंह की सच्चाइयों से पूरी तरह अवगत है। इसका राजनीतिक चरित्र ही कर्पूरीजी के विपरीत था, उसे कर्पूरीजी पर बोलने की इजाजत बिहार का अति पिछड़ा समाज नहीं देगा। पिछड़े वर्ग के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर की आलोचना करने वाले लालू प्रसाद की चापलूसी कर राजनीतिक कैरियर बनाने वाले भीम सिंह को कर्पूरीजी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वे अपनी सुविधा के अनुसार दल-बदल करते हैं। उनका कोई राजनीतिक चरित्र नहीं है। बिहार के सपूतों को शहीद होने के बाद उनका अपमान करने वाले मंत्रीजी को जनता पहले ही दुत्कार चुकी है।