आज मनेगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
पटना - राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जाएगी। समारोह का उदघाटन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे। अध्यक्षता डॉ. रामचंद्र पूर्वे तथा स्वागत सांसद रामकृपाल यादव करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रणधीर यादव ने दी है। गुरुवार को जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं संसदीय लोकतंत्र’ विषय पर संगोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने की। राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. इलियास हुसैन, प्रधान महासचिव और सांसद रामकृपाल यादव, प्रो. गुलाम गौस ने कहा कि कर्पूरी जी के जीवन का अनुकरण सभी को करना चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर.के. वर्मा थे। संगोष्ठी में मुन्द्रिका सिंह यादव, रामानुज प्रसाद, सुधांशु शेखर भास्कर, सीताराम अकेला, रणधीर यादव, आजाद गांधी उपस्थित थे।