पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत छात्र पटना जंक्शन से बरामद

अपहृत छात्र पटना जंक्शन से बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना/ आरा
आरा के नवादा थाना इलाके से अपहृत छात्र संजीव पांडेय को आरपीएफ ने गुरुवार को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया। आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से उसे उस वक्त बरामद किया जब 13 वर्षीय संजीव वहां इधर-उधर घूम रहा था। आरपीएफ पोस्ट लाने के बाद जब संजीव से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 21 जनवरी को घर से स्कूल जाने के दौरान उसे अगवा कर लिया गया था। उसे वाहन पर बैठाया गया फिर कहां छोड़ दिया गया, उसे नहीं मालूम है।
बहरहाल सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस उसे पटना से लेकर अपर इंडिया एक्सप्रेस से रवाना हो गई। संजीव आरा स्थित डीएवी स्कूल में आठवीं का छात्र है। उसके पिता राजकिशोर पांडेय किसान हंै। वे नवादा थाना के पश्चिमी नवादा में रहते हैं। नवादा थानेदार महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राजकिशोर ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। राजकिशोर ने इस मामले में शिवशंकर पांडेय समेत तीन लोगों का नामजद किया था। जांच में पता चला है कि राजकिशोर का आरोपितों से जमीन विवाद चल रहा है। छात्र से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह बयान बदल रहा है। फिरौती आदि मांगने की बात सामने नहीं आई है।