तालाब से मिला बच्चे का शव
पटना सिटी - गौरीचक थाना के वरुणा गांव से तीन साल का विशाल 22 जनवरी से गायब था। गुरुवार की सुबह गांव के ही तालाब में उसका शव मिला। उसकी पहचान निलेश राय के पुत्र विशाल के रूप में हुई। निलेश मजदूरी करते हैं। उनका कहना था कि बुधवार को बेटा की काफी खोजबीन किया, पर पता नहीं चला। परिजन को हत्या की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। मामला दर्ज नहीं कराया गया है।