आईआईटी में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच
भास्कर न्यूज - पटना
आईआईटी पटना में इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स ((आईईईई)) स्टूडेंट ब्रांच खुल गया है। नई छात्र इकाई को मंजूरी मिलने के बाद संस्थान में उत्साह का माहौल है।
छात्र इकाई की स्थापना के बाद पहला कार्यक्रम टेक्सप्लोर 25 जनवरी से आरंभ होगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आईईईई स्टूडेंट ब्रांच का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यों से अवगत कराने और विशेष तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना है।
शाम चार बजे घोषित हुआ चुनाव परिणाम
चुनाव में वर्षा के जीतने की घोषणा होते ही साथी छात्राओं ने उन्हें गोद में उठा लिया।
जनरल सेक्रेटरी वर्षा सिंह ((बीसीए सेकेंड ईयर))
असिस्टेंट सेक्रेटरी काजल वर्मा ((बीसीए सेकेंड ईयर))
ट्रेजर नवेली गुप्ता ((बीएससी सेकेंड ईयर))
कॉमन रूम सेक्रेटरी वागीशा ((अर्थशास्त्र आनर्स फस्र्ट ईयर))
असिस्टेंट कॉमन रूम सेक्रेटरी मोनिका ((मैथ आनर्स फस्र्ट इयर))
कल्चरल सेक्रेटरी अनुभा ((बीबीए सेकेंड ईयर))
असिस्टेंट कल्चरल सेक्रेटरी मेघा साक्षी ((बीएससी फस्र्ट ईयर))
स्पोट्र्स सेक्रेटरी शिखा ((अर्थशास्त्र आनर्स सेकेंड ईयर))
असिस्टेंट सेक्रेटरी राजेश्वरी ((अंग्रेजी आनर्स फस्र्ट इयर))
साइंस सेक्रेटरी नेहा मिथिलेश ((जूलॉजी सेकेंड ईयर))
असिस्टेंट साइंस सेक्रेटरी हंशु ((बीएससी फस्र्ट ईयर))
वर्षा को मिले ६५० मत, प्रतिद्वंद्वी अनु पटेल को ३५० वोट से हराया
पटना - मगध महिला कॉलेज में गुरुवार को कैबिनेट का चुनाव हुआ। इसमें बीसीए सेकेंड ईयर की वर्षा सिंह जनरल सेक्रेटरी चुनी गईं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अनु पटेल को 350 वोट से हराया। वर्षा को 650 और अनु को 300 मत मिले। इससे पूर्व सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान हुआ। शाम 4 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विजेताओं को 27 जनवरी को शपथ ग्रहण होने की सूचना दी।
प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को मिलेंगे ४०००
आईईईई के चेयरमैन विक्रम सिंह ने बताया कि टेक्सप्लोर में चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले चार हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को दो हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सर्टिफिके ट दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में बाहरी टीमों को भी पुरस्कार मिलेगा। इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पद्मश्री एसके पाल होंगे। टेक्सप्लोर में किसी भी कॉलेज, विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी भाग लेंगे।
ञ्चकोर कोड : सी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता, प्रोग्रामर ऑफ द ईयर
ञ्चक्वेस्ट टू ग्लोरी : फन व आईक्यू आधारित पजल सोल्विंग कंपीटिशन
ञ्च न्यूरॉन ट्विस्टर्ज : विज्ञान व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
ञ्च स्पेल्यूंकर : आईआईटी कैंपस में छुपाए गए खजाने को खोजना
ञ्च एडवांस लिनक्स पर कार्यशाला
टेक्सप्लोर के कार्यक्रम
इकाई के उद्देश्य
ञ्चतकनीकी प्रतियोगितयों का आयोजन। इसमें फील्ड ट्रिप्स, वर्कशॉप, नॉलेज व मोटिवेशनल लेक्चर आदि होंगे।
ञ्चआईईईई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन।
ञ्चविद्यार्थियों में प्रबंधकीय गुणों का विकास।
ञ्चकॉरपोरेट हाउस के साथ संबंध विकास पर कार्यक्रम।
ञ्चविद्यार्थियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन।
नई शुरुआत - छात्र इकाई का हुआ गठन, संस्थान में उत्साह का माहौल, २५ जनवरी से टेक्सप्लोर
मगध महिला कैबिनेट चुनाव में वर्षा बनीं जनरल सेक्रेटरी