पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य से मिले छात्र मेडिसिन पेपर की विशेष परीक्षा संभव

प्राचार्य से मिले छात्र मेडिसिन पेपर की विशेष परीक्षा संभव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - पटना मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के 228 छात्रों ने मेडिसिन सेकंड पेपर की परीक्षा दोबारा लेने की मांग की है। इसे लेकर गुरुवार को छात्रों का एक दल प्राचार्य डॉ. एनपी यादव से मिला और विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की। डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस मुद्दे पर बैठक के बाद कुछ प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई। उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय उस पर विचार करेगा। उल्लेख हो कि छात्रों ने इस परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था। उनका आरोप था कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर था।