- Hindi News
- काहे की राजसभा, लडि़ए और लोकसभा चुनाव जीतिएनए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगा जदयूशिवानंद तिवारी, सा
काहे की राजसभा, लडि़ए और लोकसभा चुनाव जीतिएनए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगा जदयूशिवानंद तिवारी, साबिर अली और एन के सिंह का टिकट कटना तय
भास्कर न्यूज - पटना
जदयू ने अपने तीनों मौजूदा सांसदों शिवानंद तिवारी, साबिर अली और एन के सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया है। पार्टी ने इन्हें साफ संकेत दे दिया है कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर मोटे तौर पर सहमति बन गई है। हालांकि यादव ने कहा कि अभी नये उम्मीदवारों के संबंध में फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिनों में नाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव सात फरवरी को होंगे।
फिर राज्यसभा में कौन : कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह, हाजीपुर से सांसद रामसुंदर दास और विधान पार्षद संजय झा राज्यसभा टिकट के दावेदारों में आगे चल रहे हैं। सात फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जदयू को तीन और भाजपा को दो सीटें मिलनी तय है।
पार्टी यह मान रही है कि अगर लोजपा के साथ चुनावी गठजोड़ होता है तो हाजीपुर सीट छोडऩी पड़ सकती है। ऐसे में रामसुंदर दास को राज्यसभा भेजना बेहतर रहेगा। पार्टी आलाकमान को सबसे अधिक परेशानी अल्पसंख्यक उम्मीदवार के चयन को लेकर है। साबिर अली की जगह किसे मौका दिया जाए? अति पिछड़ा या महादलित वर्ग से भी किसी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अप्रैल में शिक्षा मंत्री पी.के.शाही का भी विधान परिषद में कार्यकाल पूरा होगा। लिहाजा यदा-कदा उनके नाम पर भी चर्चा हो जाती है। सूत्रों के मुताबिक, राजद के अल्पसंख्यक समुदाय के एक नेता और कुशवाहा बिरादरी के एक नेता के संपर्क में भी जदयू है।
इस बीच, शिवानंद ने बक्सर से चुनाव लडऩे के ऑफर को ठुकरा दिया है। वहीं शिवहर सीट की पेशकश पर साबिर अली ने कहा-अब तक कोई सूचना नहीं है। पार्टी जो कहेगी, करेंगे। उधर, एन के सिंह ने बांका सीट की पेशकश पर विचार के लिए समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार उन्हें खुद सीएम ने फोन करके लोकसभा चुनाव में उतरने को कहा है। जानकार बताते हैं कि स्व. दिग्विजय सिंह के परिवार से नजदीकी के कारण वह बांका से चुनाव लडऩे को लेकर असमंजस में हैं।
काहे की राज्यसभा, लडि़ए और जीतिए लोकसभा
राज्यसभा चुनाव : जदयू के तीनों मौजूदा सांसदों का टिकट कटना तय
पार्टी का संकेत
शिवहर से लडि़ए
साबिर बोले : पार्टी जो कहेगी, करने को तैयार हूं।
साबिर अली
पार्टी का संकेत
बांका से लडि़ए
सिंह बोले : विचार किया जाएगा। ((पुतुल के खिलाफ लडऩे से असमंजस))
एनके सिंह
पार्टी का संकेत
बक्सर से लडि़ए
शिवानंद बोले : चुनाव नहीं लड़ूंगा। देर हो चुकी है। ऐसा था तो पहले बताते।
शिवानंद तिवारी