- Hindi News
- पीएमसीएच : एलुमनी मीट में आएंगे विदेश में रहने वाले छात्र
पीएमसीएच : एलुमनी मीट में आएंगे विदेश में रहने वाले छात्र
भास्कर न्यूज। पटना
पीएमसीएच एलुमनाई मीट में इस बार काफी संख्या विदेशों से डॉक्टर आएंगे। ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने पीएमसीएच में पढ़ाई की है। एलुमनाई एसोसिएशन ने अबतक विभिन्न देशों में कार्यरत 56 पूर्ववर्ती छात्रों को निमंत्रण भेज चुका है। प्राचार्य डॉ. एनपी यादव के मुताबिक अभी एसोसिएशन की ओर निमंत्रण भेजा जा रहा है। कॉलेज के फाउंडेशन डे के मौके पर एलुमनाई मीट का आयोजन किया जाता है। स्थापना दिवस हर साल 25 फरवरी को आयोजित किया जाता है। इस बार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न बैचों के पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने साथियों के लिए अलग-अलग भोज और घूमने जाने का आयोजन किया है।