पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में युवा प्रतिभा को आंकेंगे बीआईटीयन

शहर में युवा प्रतिभा को आंकेंगे बीआईटीयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना के विद्यार्थियों ने टेक्निका 14 के आयोजन के क्रम में 27 जनवरी से आइकोनिका के आयोजन की योजना बनाई है। वे इस प्रतिभा खोज परीक्षा में शहर के युवाओं की प्रतिभा का आंकलन करेंगे।
निदेशक डॉ. एसएल गुप्ता ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा सात दिनों तक चलेगी। 27 जनवरी से दो फरवरी तक स्कूली विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थी कार्यक्रम के वेबसाइट टेक्निका डॉट इन पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी तक पटना सेंट्रल स्कूल, मे फ्लावर, सेंट कैरेंस, सेंट कारमेल, नोट्रेडेम व डीएवी स्कूल के सभी ब्रांच इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।




परीक्षा इन ग्रुपों में

ञ्चग्रुप एक : सब जूनियर लेवल - कक्षा छह से आठ

ञ्चग्रुप दो : जूनियर लेवल - कक्षा नौ और 10

ञ्चग्रुप तीन : सीनियर लेवल - कक्षा 11 और 12

27 जनवरी से दो फरवरी तक होगी प्रतिभा खोज परीक्षा आइकोनिका