रोड पर बहा रहे हैं पीने का पानी
पटना सिटी - अशोक राजपथ के महावीर घाट मोड़ से नौजर कटरा, मितन घाट होते खाजेकलां घाट रोड आती है। अशोक राजपथ पर यातायात जाम होने पर दो पहिया व तिपहिया वाहन चालक इस लिंक रोड का रुख करते हैं। यह एरिया नीचा है। इससे यहां बोरिंग से आपूर्ति किया जाने वाला पानी हर घर में आसानी से पहुंचता है। अधिकतर घर के बाहर नल हैं। पानी का इस्तेमाल नहीं होने पर भी नल को बंद नहीं किए जाने से पानी रोड पर बहता रहता है।