पटना पहुंचीं मेनका गांधी
पटना - पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी गुरुवार को पटना पहुंचीं। वे निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पटना आई हैं। उनके साथ जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन भी हैं। रंजन ने बताया कि देर शाम वे करमापा के आमंत्रण पर बोधगया चली गर्इं। इसके पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।