बीएन कॉलेज में 28 से 30 तक विशेष कक्षा
भास्कर न्यूज - पटना
बीएन कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। साइंस व आट्र्स के विद्यार्थियों के लिए जेनरल स्टडीज की विशेष कक्षाएं 28 से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। 28 जनवरी को बीएससी के विद्यार्थियों के लिए इतिहास व सामान्य ज्ञान और आट्र्स विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र व भारतीय संविधान की कक्षाएं होंगी। 29 जनवरी को साइंस के लिए अर्थशास्त्र व भारतीय संविधान और आट्र्स के लिए इतिहास व भूगोल की क्लास होगी। 30 जनवरी को साइंस के लिए जीव विज्ञान व रसायनशास्त्र और आट्र्स के लिए भौतिकी व जीव विज्ञान, साइंस के लिए भूगोल व भौतिकी और आट्र्स के लिए रसायनशास्त्र व सामान्य ज्ञान की विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
28 को बीएससी के विद्यार्थियों के लिए इतिहास व सामान्य ज्ञान और आट्र्स वालों के लिए अर्थशास्त्र व भारतीय संविधान की क्लास