- Hindi News
- इंजीनियरिंग छात्रों ने मिलांज 14 में जमकर की मस्तीएनआइटी पटना में चल रहा है सालाना सांस्कृति समार
इंजीनियरिंग छात्रों ने मिलांज 14 में जमकर की मस्तीएनआइटी पटना में चल रहा है सालाना सांस्कृति समारोह
डीबी स्टार :पटना
कॉलेज में क्सासरूम की पढ़ाई और कोर्स की मोटी-मोटी किताबों की जगह खेलने कूदने, डांसिंग और गायन, रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने जैसे काम करने को मिले को थोड़ी देर के लिए सारा तनाव दूर होगा ही। कुछ यहीं नजारा इन दिनों दिख रहा है एनआईटी पटना में। यहां इन दिनों वार्षिक संस्कृति समारोह मिलांज 14 चल रहा है। करीब हफ्ते भर चलने वाले इस समारोह में हर रोज छात्रों के लिए मस्ती ही मस्ती करने के ढ़ेरों मौके मिल रहे हैं। गुरुवार को छात्र छात्राओं के लिए हिन्दी कहानी लेखन, अंग्रेजी कविता लेखन, रंगोली, पेन्टिंग,पार्लियामेंट्री डिबेट, शेर शायरी प्रतियोगिता, सोलो डांस, ग्रुप डांस, शास्त्रीय संगीत आदि की प्रतियोगिता हुई। वहीं खेलकूद में क्रि केट, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि के मैच हुए।