- Hindi News
- छात्र नेता के बदले लॉ की परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया
छात्र नेता के बदले लॉ की परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया
भास्कर न्यूज - पटना
पटना कॉलेज केंद्र पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे विद्यार्थी को पकड़ा गया। कानून तोडऩे वाला यह विद्यार्थी कानून की ही परीक्षा दे रहा था। पटना विवि लॉ की परीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया है। फर्जी परीक्षार्थी को पीरबहोर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एलएलबी सेमेस्टर दो की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज में परीक्षा के दौरान रूम नंबर सात में वीक्षक ने जब एडमिट कार्ड से कॉपी के नाम का मिलान किया। विद्यार्थी के एडमिट कार्ड पर कुछ और नाम और कॉपी पर कुछ और देख वे चौंक गए। उन्होंने परीक्षा दे रहे विद्यार्थी से जब पूछा तो वह विवि प्रशासन की गलती बताने लगा। वह अपना नाम संजीव बता रहा था, जबकि उसका नाम राकेश था। वीक्षकों ने इसकी सूचना प्राचार्य व केंद्राधीक्षक डॉ. रासबिहारी सिंह को दी। वे कॉपी पर विद्यार्थी का नाम देखते ही चौंक गए। वह एक छात्र नेता के नाम पर परीक्षा दे रहा था। इसके बाद प्राचार्य ने कथित परीक्षार्थी को तुरंत परीक्षा भवन से बाहर निकालने के आदेश दिए। बाहर में कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह संजीव कुमार के नाम पर परीक्षा देने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
॥मैं एलएलबी में हूं। मेरी भी परीक्षा थी। लेकिन, परीक्षा में किन्ही कारणों से मैं शामिल नहीं हो सका। मैंने किसी भी विद्यार्थी को अपने नाम पर परीक्षा देने के लिए भी नहीं भेजा है। इसलिए मुझे इस मामले में नहीं घसीटा जाना चाहिए।ञ्जञ्ज
संजीव सरदार, प्रदेशाध्यक्ष, छात्र लोजपा