पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घूस लेते पकड़े गए 578 अफसर व उनके संरक्षक भी होंगे बर्खास्त

घूस लेते पकड़े गए 578 अफसर व उनके संरक्षक भी होंगे बर्खास्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
घूस लेते पकड़े जा चुके 578 सरकारी अफसर और कर्मचारी बर्खास्त होंगे। ऐसे कर्मियों को बचाने वाले संरक्षकों को भी बर्खास्त किया जाएगा। गुरुवार को मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने प्रधान सचिव, सचिव और निगरानी अफसरों के साथ बैठक कर भ्रष्टाचारियों को बर्खास्त करने पर विभागों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की। पता चला कि अबतक घूस लेते पकड़े गए 70 सरकारी कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार भ्रष्टाचार के सफाए के लिए सरकार किसी भी हद तक जाने को तैयार है। डीएम को साफ तौर पर कह दिया गया है कि एक-एक फाइल की जांच करके हरेक भ्रष्ट को बर्खास्त करिए। अगर जिला में यह काम नहीं हो पा रहा है तो फाइल मेरे पास भेज दीजिए। मैं खुद फैसला कर लूंगा।