- Hindi News
- विदेशों से मिले ऑफर ठुकराए हैं कोच बलवान सिंह ने
विदेशों से मिले ऑफर ठुकराए हैं कोच बलवान सिंह ने
पटना - क्रिकेट-हॉकी सहित अन्य खेलों में विदेशी कोच को प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन कबड्डी में दूसरे देशों में भारतीय कोच की मांग बढ़ रही है। 2003 से राष्ट्रीय टीम के कोच बलवान सिंह को भी कई देशों से ऑफर मिले हैं। जिन्हें वे ठुकरा चुके हैं। राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप को लेकर पटना आए द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलवान सिंह ने कहा,‘भारतीय कोच कबड्डी के क्षेत्र में काफी आगे हैं। अच्छे परिणाम दिलाने की क्षमता रखते हैं। मुझे भी कई देशों से ऑफर मिले, पर मेरे लिए देश पहली प्राथमिकता है।’ वर्तमान भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और प्रायोजक की मदद की जरूरत है। फेडरेशन के पास पैसों की कमी है, लेकिन खिलाडिय़ों की नहीं। तकनीक के क्षेत्र में भी भारत अग्रणी देशों में से है और अगले एक दशक तक इस खेल में हमारी दबदबा कायम रहेगी।
ञ्चआज सेमीफाइनल मुकाबले सुबह 9.00 बजे से, जबकि फाइनल मैच शाम 3.00 बजे से खेला जाएगा।
ञ्चमहिला वर्ग : महाराष्ट्र बनाम हरियाणा, भारतीय रेल बनाम हिमाचल प्रदेश
ञ्चपुरुष वर्ग : उत्तर प्रदेश बनाम हरियाणा, राजस्थान बनाम सर्विसेज
खेल संवाददाता - पटना
61वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में गुरुवार को उलटफेर देखने को मिला, जब पुरुष वर्ग में गत चैंपियन रेलवे की टीम बाहर हो गई है। उसे हरियाणा ने कड़े मुकाबले में 23-20 हराया। हालांकि रेलवे की महिला खिलाड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। उसने एकतरफा मुकाबले में विदर्भ को 46-5 से पराजित किया।
पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए अन्य मुकाबलों में हरियाणा दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में यूपी का मुकाबला हरियाणा से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान की टक्कर सर्विसेज से होगी। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टक्कर हरियाणा से, जबकि भारतीय रेल की भिड़ंत हिमाचल प्रदेश से होगी।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस चैंपियनशि में गुरुवार को खेले गए पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 17-14 से, हरियाणा ने गत चैंपियन भारतीय रेल को 23-20 से, राजस्थान ने महाराष्ट्र को 34-32 और सर्विसेज ने चंडीगढ़ 32-20 से पराजित किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 18-13 से हराया। हरियाणा ने पंजाब को 22-18 से, इंडियन रेलवे ने विदर्भ को 46-5 से हराया। हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को 21-16 से पराजित किया। शुक्रवार को पहले हाफ में दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच दूसरे हाफ में होगा।
सेमीफाइनल लाइन अप
महाराष्ट्र टीम के खिलाफ रेड करतीं दिल्ली की खिलाड़ी।((इनसेट में)) कर्नाटक के खिलाड़ी को पकडऩे की कोशिश में उत्तर प्रदेश की टीम।
पुरुष वर्ग में हरियाणा ने रेलवे को 23-20 से, तो महिला वर्ग में पंजाब को 22-10 से हराया
हरियाणा सेमीफाइनल में
राष्ट्रीय कबड्डी - गत चैंपियन रेलवे पुरुष टीम बाहर, महिलाएं खिताब से दो कदम दूर