पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिताब जीतने के बाद दूंगी एनिवर्सरी की पार्टी

खिताब जीतने के बाद दूंगी एनिवर्सरी की पार्टी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधान चंद्र मिश्र - पटना

शादी की 23 जनवरी को पहली सालगिरह थी, पार्टी की तैयारी थी। जश्न भी मनाने के पूरा प्रोग्राम था। स्टार से सुसज्जित इंडियन रेलवे टीम को ‘ना’ बोलने का भी मौका था। पर भारतीय टीम की पूर्व कप्तान ममता पुजारी ने अपने पति के पास रहने से ज्यादा अपनी टीम रेलवे के साथ रहना महत्वपूर्ण समझा। उनकी पहली मैरेज एनिवर्सरी जहां पटना स्थित स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में सादगी से मनी, वहीं उन्होंने खिलाडिय़ों को परिवार से अधिक टीम को तरजीह देने का संदेश भी दे दिया।

पति का आया फोन, साथियों ने दी बधाई : बेंगलुरू में कार्यरत ममता के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक ने सुबह-सुबह उन्हें फोन पर बधाई दी, फिर रेलवे की साथी खिलाडिय़ों ने। इसके बाद पूजा मैच की तैयारी में अपने साथी खिलाडिय़ों के साथ जुट गईं। घर-परिवार से दूर रहने व शाम को क्वार्टर फाइनल मुकाबला होने की वजह से ममता हॉस्टल से बाहर नहीं जा सकीं। अब वह बेंगलुरू लौटने के बाद ही जश्न मनाएंगी।

बड़ी पार्टी की थी योजना : राजधानी में चल रही 61वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने आई ममता पुजारी अपने हॉस्टल में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान बताया कि पति ने पहली सालगिरह पर बड़ी पार्टी देने की योजना बनाई थी, पर जब राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मैचों की तारीख घोषित हुई, तो इस पर पानी फिर गया। मन हुआ टीम के साथ नहीं जाऊं। अभिषेक से बात की, उन्होंने टीम को प्राथमिकता देने को कहा। अब टूर्नामेंट खत्म होते ही बेंगलुरू लौट जाऊंगी, वहीं पर सेलीब्रेट करेंगे। इस बार रेलवे के खिताब जीतने की पूरी संभावना है। टीम चैंपियन बनेगी, तो जश्न में चार चांद लग जाएगा।

23 जनवरी 2013 को हुई थी शादी

इंडियन रेलवे टीम की ओर से राष्ट्रीय कबड्डी खेलने आई हैं पटना

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स हॉस्टल में प्रार्थना करतीं ममता पुजारी। ((इनसेट में)) पति के साथ ((शादी की फोटो))।



पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान व रेलवे की खिलाड़ी ममता ने सादगी से मनाई शादी की पहली सालगिरह, कहा-