बिहार सब-जूनियर स्पोट्र्स 8 फरवरी से
खेल संवाददाता - पटना
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य स्तर पर सब-जूनियर स्पोट्र्स मीट ((तरंग)) का आयोजन आठ फरवरी से राजधानी में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विद्यालय, प्रखंड व जिला स्तर पर चुने गए बच्चे हिस्सा लेंगे। गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि इसमें 10 हजार बालिकाएं कराटे प्रदर्शन में भाग लेंगी। इसके अलावा 100 मीटर दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल, पेंटिग्स, जूडो-कराटे व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
नौ फरवरी को मोइनुल हक स्टेडियम में उद्घाटन समारोह व कराटे का पूर्वाभ्यास होगा। 13 फरवरी को गांधी मैदान में समापन समारोह व कराटे का प्रदर्शन किया जाएगा। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स व स्थानीय विद्यालय में भी कुछ खेलों के आयोजन होंगे।
प्रेस कंाफ्रेंस में परियोजना निदेशक राहुल सिंह।