- Hindi News
- २७ से संघमित्रा और वास्कोडिगामा दानापुर से खुलेगी
२७ से संघमित्रा और वास्कोडिगामा दानापुर से खुलेगी
पटना - पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म का एप्रन कार्य 27 जनवरी से शुरू होगा। इस वजह से 27 जनवरी से 12 मार्च तक पैसेंजर ट्रेन 73211, 73212, 73213, 73214 एवं 73215, 73216 पटना दीघा घाट सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया है। 27 जनवरी से 12 मार्च तक वास्कोडीगामा-पटना का आंशिक समापन जंक्शन की बजाए दानापुर में होगा। यह यहीं से यह खुलेगी भी। 27 जनवरी से 12 मार्च तक संघमित्रा एक्सप्रेस का का भी आंशिक समापन दानापुर में होगा। यह भी दानापुर से ही खुलेगी।
राजद की सदस्यता: पटना - युवा शक्ति के नेता कुणाल यादव अपने वर्तमान पद को छोड़ राजद की सदस्यता लेंगे। प्रदेश राजद महासचिव त्रिभुवन प्रसाद यादव ने कहा कि अपने सैकड़ों साथियों के साथ कुणाल राजद प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे।