- Hindi News
- सीएम के बंगले से 300 मीटर दूर ही अवैध पार्किंग
सीएम के बंगले से 300 मीटर दूर ही अवैध पार्किंग
अनुपम कुमार > पटना
९३३४९४०२५६
सारे वीआईपी और खुद मुख्यमंत्री-राज्यपाल जिस इलाके में रहते हैं, उसके 250-300 मीटर के दायरे में हर दिन क्ररंगदारीञ्ज वसूली जा रही है। क्ररंगदारीञ्ज भी ऐसे-वैसे नहीं, लग्जरी कार में आने वालों से। यह वसूली कर रहा है संजय गांधी जैविक उद्यान की पार्किंग का ठेकेदार। वीआईपी सड़क पर पार्किंग का ठेका उसे मिला नहीं है, लेकिन वहां वह पार्किंग करा भी रहा है और महीने में कम-से-कम तीन लाख रुपए की उगाही कर रहा है। डीबी स्टार ने जब फोटोग्राफी शुरू की तो ठेकेदार के कर्मचारी सक्रिय हो गए। पहले समझाया, फिर धमकाया और जब इन दोनों से बात नहीं बनी तो पापी पेट की दुहाई देने लगे। उद्यान के गेट नंबर एक के सामने बेली रोड पर यह वसूली अर्से से हो रही है। खास बात यह है कि यातायात संभालने के लिए खड़े होने वाले ट्रैफिक सिपाही की भी इसमें मिलीभगत रहती है।
वसूली की दर
- १००
बस
- ३०
चारपहिया
- ३०
तिपहिया
ठेका जैविक उद्यान का, गाड़ी लगवा रहे हैं वीआईपी रोड पर
॥पार्किंग का ठेका जैविक उद्यान ने दिया है। जो पूछना है, उद्यान निदेशक से पूछिए। पार्किंग फुल होने पर सड़क का इस्तेमाल करना मजबूरी है।
बंटी, पार्किंग कर्मचारी
॥जू प्रशासन ने कैंपस स्थित स्टैंड के लिए ठेका दिया है। उससे बाहर किसी भी तरह की पार्किंग नहीं है। यदि कोई इस तरह की वसूली कर रहा है तो वह पूरी तरह अवैध है और उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एस चंद्रशेखर, निदेशक जैविक उद्यान