पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीमेंस कॉलेज में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू

वीमेंस कॉलेज में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को फ्रेंच भाषा की क्लास की शुरुआत हुई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य टूरिज्म विभाग के प्रधान सचिव बी प्रधान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में विभिन्न भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। यदि भाषाओं पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो कंपनियों में अच्छे पद पर नौकरी मिलने में परेशानी नहीं होती है। भाषा पर जिसकी पकड़ अच्छी होगी, बिहार टूरिज्म विभाग की तरफ से उसे विदेश भेजा जाएगा। इसमें छात्राओं को कोई खर्च नहीं करना होगा। इस दौरान दो छात्राओं ने फ्रेंच भाषा में प्रेजेंटेशन दिया और एक छात्रा ने अंग्रेजी में उसका अनुवाद किया।