- Hindi News
- प्रेमी संग फरार युवती ने कोर्ट में किया सरेंडर
प्रेमी संग फरार युवती ने कोर्ट में किया सरेंडर
पटना सिटी - 30 दिसंबर 2013 को आलमगंज थाना एरिया के अरफाबाद राजपूत टोला से गायब हुई एक शादीशुदा युवती ने गुरुवार को सिटी व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
2013 में ही हाजीपुर में ब्याही गई युवती की मां सीता देवी ने आलमगंज थाना में छह जनवरी को कथित प्रेमी जवाहर महतो, उसके दो भाई हीरा, ननहकी व पिता परमेश्वर महतो को नामजद कराया। आईओ दारोगा आर.के. सिन्हा ने जवाहर के दो भाईयों को गिरफ्तार भी किया था। इधर, युवती ने सरेंडर के बाद कहा कि वह अपने पति के बजाए प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
कोर्ट के आदेश पर उसे मां को सौंप दिया गया। उसका मेडिकल चेकअप गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कराया गया।