पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएमसीएच : बच्चों का इमरजेंसी वार्ड फरवरी से

एनएमसीएच : बच्चों का इमरजेंसी वार्ड फरवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी - नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में अब बच्चों के लिए अलग से इमरजेंसी वार्ड होगा। फरवरी से यह शुरू हो जाएगा। इस वार्ड में 24 घंटे दो डॉक्टर तैनात होंगे।
10 सीटों का होगा वार्ड : फिलहाल यहां 10 बेड लगाए जाएंगे। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि शिशु रोग गहन चिकित्सा ईकाई के तर्ज पर इसे बनाया जाएगा। अस्पताल अधीक्षक शिवकुमारी प्रसाद व उपाधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि इससे बच्चों के उपचार में काफी सुविधा मिलेगी।
अलग चलेगा विशेष ओपीडी : विभागाध्यक्ष ने बताया कि चार दिन विशेष ओपीडी चलेगा। इसके तहत मंगलवार को खून की कमी, बुधवार को किडनी से संबंधित रोग, गुरुवार को मानसिक व शारीरिक विकास और शुक्रवार को सांस संबंधी रोगों के उपचार की सुविधा बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग में डॉक्टरों, कर्मचारियों व नर्सों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।