- Hindi News
- फ्रेशर पार्टी में जमकर मचा धमालछात्र छात्राओं के संग शिक्षकों ने भी दिखाया हुनर
फ्रेशर पार्टी में जमकर मचा धमालछात्र-छात्राओं के संग शिक्षकों ने भी दिखाया हुनर
डीबी स्टार. पटना
एंकर की आकर्षक शेरो-शायरी, छात्राओं के लुभावने डांस और छात्रों की मस्ती भरी उछलकूद, यह सब कुछ देखने को मिला एएन कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में। एलएसडब्लू डिपार्टमेंट के छात्रों द्वारा पीजी फस्र्ट ईयर के छात्रों को दिए गए इस वेलकम पार्टी में छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी जमकर मस्ती की।
मोरनी बागां मां से जमाया रंग
नीलू और प्रिया के वेलकम सांग से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मैया यशोदा गाने पर अनिता का डांस और साड़ी के फॉल सा कभी मैच किया रे पर अमृता का डांस भी देखने लायक था। आरंभ में कार्यक्रम थोड़ी धीमी गति से चल रहा था लेकिन मोरनी बागां मां बोले आधी रात मां गाने पर श्वेता के जबर्दस्त डांस परफार्मेंस ने पूरे माहौल में मस्ती भर दिया। पूरे गाने के दौरान उसके स्टेप्स देखने लायक थे। गेटअप और साजसज्जा भी आकर्षित करने वाला रहा। पानी-पानी गाने पर पीजी फाइनल की छात्राओं का समूह नृत्य भी देखने लायक था। ढोल बाजे गाने पर दीपिका, श्वेता और नेहा ने अच्छा ग्रुप डांस परफार्म किया। दर्शकों ने इस परफार्मेंस पर जमकर तालियां बजाई।
एक कुर्सी पर बैठ गई दो लड़कियां
म्युजिकल चेयर मजेदार रहा। मिस्टर और मिस फ्रेशर का चुनाव म्युजिकल चेयर के द्वारा होना था इसलिए इसमें भाग लेने वाले लड़के-लड़कियां जीतने के लिए पूरा जोर लगाते दिखे। दर्शकों ने भी इस जोर आजमाइश का पूरा आनंद लिया। लड़के बाहर होने से बचने के लिए कुर्सी की खींचाखिची करते देखे गए जबकि कई बार दो-दो लड़कियां एक ही कुर्सी पर बैठ गई। अंपायर के लिए भी मुश्किल हो गया कि किसे रखें और किसे बाहर करें। जूही मिस फ्रेशर और अविनाश मिस्टर फ्रेशर चुने गए। पार्टी का माहौल उस समय बिल्कुल ही बदल गया जब एचओडी कामेश सिंह खुद ही माइक ले मंच पर आ गए । चार दिन के छुट्टी ले के आई न बलम जी और हमर पिअवा नादान बारे ए गोरिया जैसे भोजपुरी गीत गाकर उन्होंने छात्रों में जोश ला दिया।
एएन कॉलेज में भी थिरके छात्र और शिक्षक
दर्शकों में मौजूद छात्राएं भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं।
जेडी वीमेंस कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान मस्ती करतीं छात्राएं। स्टेज की जरूरत नहीं पड़ी।
ये हमारी अदा है...
चलो एक फोटो भी हो जाए...
डीबी स्टार :पटना
एंकर की आकर्षक शेरो-शायरी, छात्राओं के लुभावने डांस और छात्रों की मस्ती भरी उछलकूद, यह सब कुछ देखने को मिला एएन कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में। एलएसडब्लू डिपार्टमेंट के छात्रों द्वारा पीजी फस्र्ट ईयर के छात्रों को दिए गए इस वेलकम पार्टी में छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी जमकर मस्ती की।
मोरनी बागां मां से जमाया रंग
नीलू और प्रिया के वेलकम सांग से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मैया यशोदा गाने पर अनिता का डांस और साड़ी के फॉल सा कभी मैच किया रे पर अमृता का डांस भी देखने लायक था। आरंभ में कार्यक्रम थोड़ी धीमी गति से चल रहा था लेकिन मोरनी बागां मां बोले आधी रात मां गाने पर श्वेता के जबर्दस्त डांस परफार्मेंस ने पूरे माहौल में मस्ती भर दिया। पूरे गाने के दौरान उसके स्टेप्स देखने लायक थे। गेटअप और साजसज्जा भी आकर्षित करने वाला रहा। पानी-पानी गाने पर पीजी फाइनल की छात्राओं का समूह नृत्य भी देखने लायक था। ढोल बाजे गाने पर दीपिका, श्वेता और नेहा ने अच्छा ग्रुप डांस परफार्म किया। दर्शकों ने इस परफार्मेंस पर जमकर तालियां बजाई।
म्युजिकल चेयर
म्युजिकल चेयर मजेदार रहा। मिस्टर और मिस फ्रेशर का चुनाव म्युजिकल चेयर के द्वारा होना था इसलिए इसमें भाग लेने वाले लड़के-लड़कियां जीतने के लिए पूरा जोर लगाते दिखे।
फ्रे शर्स पार्टी में जमकर हुई मस्ती
डीबी स्टार :पटना
बॉलीवुड के गानों पर मंच से डांस करती छात्राएं शानदार प्रस्तुति दे रही थीं। नीचे मौजूद सैकड़ों छात्राएं इस डांस पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रही थीं। जो यह नहीं कर पा रही थी, वह तालियां बजाकर साथियों का उत्साह बढ़ाती। यह नजारा चल रहा था शुक्रवार को जेडी वीमेंस कॉलेज में। मौका था बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित फ्रेशर पार्टी का। जिसे पार्ट टू और पार्ट थ्री की छात्राओं ने मिलकर आयोजित किया था। फ्रेशर पार्टी को लेकर छात्राएं खासी उत्साहित नजर आ रही था। उत्साह ऐसा कि करीब तीन सौ सीटों वाले ऑडिटोरियम में 600 से ज्यादा छात्राएं मौजूद थे। भीड़ बढ़ती देख ऑडिटोरियम के गेटो को मजबूरन बंद करना पड़ा, फिर भी घंटों खड़े रह कर भी छात्राएं अपनी साथियों का हौसला बढ़ा रही थीं। करीब तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में बीए के सभी विभाग की छात्राओं ने जमकर मस्ती की।
सोनी बनी मिस फ्रेशर
फ्रेशर पार्टी के मौके पर डांस, गायन और कैटवाक प्रतियोगिता हुई। कैटवाक में विनर को मिस फ्रेशर चुना गया। इस साल मिस फ्रेशर बनी होम सायंस विभाग की सोनी कुमारी। वहीं रनरअप रही पॉलटिकल सायंस विभाग की मुस्कान। इसके साथ ही रुचा और रश्मि सेकंड रनरअप रही।
फ्रेशर पार्टी के दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएं डॉ लक्ष्मी सिन्हा, डॉ चंचला, डॉ रेखा, डॉ शहनाज, कॉलेज प्रेसीडेंट हेना, के साथ ही रश्मि, सोनम, प्रीति, कोमल, नेहा, अलका, अनामिका, रिमी, कंचन, स्मृति राज, सुनंदा, कांति कुमारी, अर्चना समेत सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद थी।