- Hindi News
- डॉक्टर के निजी क्लीनिक में मिली सरकारी वैक्सिन
डॉक्टर के निजी क्लीनिक में मिली सरकारी वैक्सिन
भास्कर संवाददाता - बिहारशरीफ
पटना से आये ड्रग कंट्रोल विभाग के विशेष दस्ते ने बिहारशरीफ के भैंसासुर स्थित अनुराग क्लीनिक में छापेमारी की। छापेमारी में सरकारी वैक्सिन व भारी मात्रा में फिजीशियन सैम्पल बरामद हुआ। क्लीनिक में अवैध रूप से दवा की दुकान चलायी जा रही थी और दवा का स्टॉक किया गया था। मौके पर से क्लीनिक के दो कर्मी कमलेश कुमार और शिवशंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह क्लीनिक वद्र्धमान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के शिशु रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व सदर अस्पताल बिहारशरीफ के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा का है। छापेमारी के समय वे स्वयं क्लीनिक में मौजूद थे। दवा दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया है। हेपेटाईटिस बी का वैक्सिन भी बरामद हुआ है, जिसकी आपूर्ति केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में की जाती है। टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के प्रोफेसर के क्लीनिक में छापेमारी