कैंप में नहीं आने पर खत्म होगी दावेदारी
कैंप में नहीं आने पर खत्म होगी दावेदारी
पटना - प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का संबंधित कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है। अगर अभ्यर्थी कैंप में नहीं आते हैं, तो उनकी दावेदारी खत्म हो जाएगी।
शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के संशोधित नियोजन नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी। नई नियमावली में सैनिक की विधवाओं को मेधा सूची अतिरिक्त १० अंक दिए जाएंगे। वे भी उर्दू शिक्षक के लिए योग्य माने जाएंगे, जिन्होंने इंटर में 50 अंकों का उर्दू विषय पढ़ा है।
समूहवार जिले
पहला : पटना, किशनगंज, बांका, मधुबनी, सपवान, शिवहर, शेखपुरा, सुपौल, पश्चिम चंपारण और रोहतास। 29-30 जनवरी को प्लस टू तथा 31 जनवरी और एक फरवरी को हाईस्कूल शिक्षक अभ्यर्थी को नियोजन पत्र मिलेगा।
दूसरा : नालंदा, अररिया, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, मुंगेर, मधेपुरा, वैशाली। 3 व ५ फरवरी को प्लस टू तथा छह व सात फरवरी को हाईस्कूल शिक्षक
तीसरा : गया, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा, कटिहार, अरवल, समस्तीपुर, सारण और नवादा। यहां ८ व १० फरवरी को प्लस टू तथा 11-12 फरवरी हाईस्कूल के शिक्षक अभ्यर्थी को नियोजन पत्र मिलेगा।
चौथा : पूर्णिया, लखीसराय, खगडिय़ा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बेगूसराय और जमुई। यहां 14 और 15 जनवरी को प्लस टू तथा 17 और 20 फरवरी को हाईस्कूल के शिक्षक अभ्यर्थी को।