पटना में २९ से लगेगा शिक्षक भर्ती कैंप
भास्कर न्यूज - पटना
शिक्षा विभाग ने प्लस टू और हाईस्कूल के शिक्षक अभ्यर्थियों के कैंप की तिथि घोषित कर दी है। प्रारंभिक के तर्ज पर इसमें भी जिलों को चार भागों में बांटा गया है। प्लस टू और हाईस्कूल के शिक्षक अभ्यर्थियों के सभी कैंप जिला स्तर पर ही लगेंगे।
हर जिले में प्लस टू और हाईस्कूल के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए दो-दो दिन कैंप लगाए जाएंगे। पहले दिन नगर निकायों और दूसरे दिन के कैंप में जिला परिषद नियोजन ईकाई के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस कैंप में वैसे नियोजन ईकाइयों को भी बुलाया गया है, जहां तीन चरणों में नियोजन पत्र का वितरण नहीं हुआ है। रिक्त रह गए पदों के १० गुणा अधिक अभ्यर्थियों को कैंप में बुलाया जाएगा।