- Hindi News
- विज्ञान व टेक्नोलॉजी दर्शनशास्त्र की उपज
विज्ञान व टेक्नोलॉजी दर्शनशास्त्र की उपज
पटना - विज्ञान और टेक्नोलॉजी दर्शनशास्त्र की ही उपज है। छात्राओं को इस विषय में नामांकन लेना चाहिए। यह बात स्कैचवॉम विश्वविद्यालय, कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ रीजनल एवं कल्चर के प्रोफेसर ब्रज एम. सिन्हा ने कही। वे शुक्रवार को मगध महिला कॉलेज में दो दिवसीय व्याख्यानमाला के अंतिम दिन बोल रहे थे। उन्होंने दर्शनशास्त्र की विशेषता बताते हुए कहा कि विचार से ही दर्शन की प्रासंगिकता बढ़ती है। इसलिए वैज्ञानिक युग में भी दर्शनशास्त्र का महत्व है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ डॉली सिन्हा ने छात्राओं से अपील की कि वे व्याख्यान को सुनने के बाद अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यानमाला आयोजित की गई थी।