पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएम कॉलेज में 30 छात्राओं ने सीखा जैम, जेली व अचार बनाना

आरपीएम कॉलेज में 30 छात्राओं ने सीखा जैम, जेली व अचार बनाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी - भारत सरकार के सामुदायिक खाद्य एवं पोषाहार विस्तार इकाई, खाद्य एवं पोषण बोर्ड एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 20 जनवरी से चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामेश्वर दास पन्ना लाल महिला कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की एससी, एसटी की 30 छात्राओं ने लाभ उठाया। प्राचार्या डॉ. सुशीला दास व विभागाध्यक्ष डॉ. रजिया नसरीन ने बताया कि छात्राओं को टमाटर, नींबू सॉस, आंवले का अचार, मुरब्बा, संतरा सॉस, नींबू छिलके का अचार, पौष्टिक लड्डू, अमरूद की जेली, टमाटर की चटनी आदि बनाने की विधि बताई गई। सबको प्रमाणपत्र दिया गया। मौके पर डॉ. जयश्री धर, डॉ. अंजू जैन, डॉ. सुनीता सिन्हा, डॉ. शहनाज फातिमा, डॉ. शशि जैन गुप्ता, डॉ. शिवचंद्र सिंह आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण दिलीप कुमार व दिलीप कुमार सिन्हा ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उषा देवी शर्मा ने किया।