- Hindi News
- भागलपुर, वैशाली, बांका और बक्सर में नए डीएम
भागलपुर, वैशाली, बांका और बक्सर में नए डीएम
पटना - सरकार ने शुक्रवार को चार जिलों के डीएम समेत 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। तीन डीडीसी और तीन एसडीओ भी बदल गए हैं। भागलपुर, वैशाली, बक्सर और बांका में नए डीएम तैनात किए गए हैं। आईएएस विपिन कुमार नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के अपर स्थानिक आयुक्त बने रहेंगे। 16 जनवरी को उन्हें कारा महानिरीक्षक बनाया गया था। 16 जनवरी को भी 19 आईएएस बदले थे।
११ आईएएस अफसरों का तबादला
नाम कहां थे कहां गए
जितेन्द्र श्रीवास्तव डीएम वैशाली एमडी, पावर जेनरेशन कंपनी
प्रेम सिंह मीणा डीएम, भागलपुर कारा महानिरीक्षक
विनोद सिंह गुंजियाल डीएम, बक्सर डीएम, वैशाली
बुद्धाभट्टी धनजी कार्तिकेय डीएम, बांका डीएम, भागलपुर
साकेत कुमार डीडीसी, नालंदा डीएम, बांका
रमन कुमार डीडीसी, सारण डीएम, बक्सर
गिरिवर दयाल सिंह डीडीसी, गया उप सचिव, सामान्य प्रशासन
रचना पाटिल एसडीओ, राजगीर डीडीसी, नालंदा
राजीव रौशन एसडीओ, औरंगाबाद डीडीसी, सारण
आलोक रंजन घोष एसडीओ, मोतिहारी एसडीओ, राजगीर
विजय कुमार आपूर्ति अधिकारी, कैमूर डीडीसी गया