- Hindi News
- कर्पूरी को जाति में बांधना बेईमानी : पासवान
कर्पूरी को जाति में बांधना बेईमानी : पासवान
पटना - लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर त्याग और तपस्या के प्रतिमूर्ति थे। वे समाजवादी आंदोलन के प्रतीक के रूप में युग युगांतर तक जाने जाएंगे। उन्हें जातीय बंधन में बांधना राजनीतिक बेईमानी होगी। आज जो लोग कर्पूरी जी को पिछड़ा-अति पिछड़ा के बंधन में बांध रहे हैं, वे न सिर्फ कर्पूरी जी के प्रति अन्याय कर रहे हैं, बल्कि राजनीति लाभ का मकडज़ाल बुन रहे हैं। श्री पासवान शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कुछ पार्टी और उसके नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की तुलना नरेंद्र मोदी से कर रहे हैं, जो हास्यास्पद है। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा तथा संचालन उपाध्यक्ष शैलेंद्र कौशिक ने किया। मौके पर चिराग पासवान, ललन कुमार चंद्रवंशी, विष्णु पासवान, दीनानाथ क्रांति, ललन सिंह, महताब आलम, उपेंद्र यादव, रंजीत कुमार, अशरफ अंसारी आदि मौजूद थे।