पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रकोसी पुनर्वास राशि में लूट, जारी हो श्वेत पत्रञ्ज

क्रकोसी पुनर्वास राशि में लूट, जारी हो श्वेत पत्रञ्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संवाददाता - पटना
राशि पड़ा रहा फिर भी कोसी बाढ़ पीडि़तों का पुनर्वास नहीं किया गया। जिन पीडि़तों का पुनर्वास हुआ वहां भी पैसे की लूट हुई। यह खुलासा ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। यह जानकारी कोसी नवनिर्माण मंच के संस्थापक महेंद्र यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि मात्र १२ हजार पांच सौ पीडि़तों का अभी तक पुनर्वास किया गया है। योजना विभाग के संकल्प में ३१ दिसंबर २०११ तक एक लाख घर बसाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बाढ़ में दो लाख ३६ हजार ६३२ घर बर्बाद हो गए थे। इनके पुनर्वास के लिए विश्व बैंक से कर्ज भी लिया गया।



कोसी नवनिर्माण मंच ने की राज्य सरकार से मांग

पोल खोल हल्ला बोल साइकिल यात्रा पांच से

महेंद्र यादव ने कहा कि पीडि़तों को पुनर्वास करने में जो राशि खर्च की गई उसमें भी ऑडिट में अनियमितता पाई गई है। ५७४ करोड़ रुपया पड़ा रहा, लेकिन पीडि़तों का पुनर्वास नहीं हुआ।

सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि पीडि़तों का पुनर्वास कब किया जाएगा? सरकार की पोल खोलने के लिए पांच फरवरी से १४ फरवरी तक पोल खोल हल्ला बोल साइकिल यात्रा होगी। १५ फरवरी से २५ फरवरी तक कोसी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अल्टीमेटम दिया जाएगा। पांच मार्च को मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष रामजी दास, मनीष रंजन, उपेंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता और हरेंद्र कुमार उपस्थित थे।