हथियार के बल पर जेवरात छीने
पटना सिटी - चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज अरोड़ा हाउस के पास गुरुवार की रात अपराधियों ने काली स्थान निवासी सुशील कांत मिश्र से सात हजार रुपए नकद, सोने का चेन व अंगूठी लूट ली। इस संबंध में चौक थाना में मामला दर्ज हुआ है। सुशील पटना साहिब स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतर कर रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे। हाजीगंज मोड़ के पास से दो युवक पीछा करते हुए पहुंचे व हथियार को भय दिखा कर लूट की।