- Hindi News
- बिहार की आपराधिक घटनाओं की बनेगी पुलिस फाइल्सबिहार के शहरों और गांवों में होने वाले अपराध पर आधा
बिहार की आपराधिक घटनाओं की बनेगी पुलिस फाइल्सबिहार के शहरों और गांवों में होने वाले अपराध पर आधारित होगा शो, 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके भोजपुरी एक्टर विनय आनंद होंगे दूसरे सीजन के...
डीबी स्टार, पटना
क्राइम की कहानियों को हम सिर्फ मसाले के तौर पर पेश नहीं करना चाहते, बल्कि उससे समाज कैसे बचे ये भी हम बताएंगे। हमारा मकसद समाज की सोच बदलने की है। समाज की सोच अगर बदलती है तो समाज प्रगति पथ पर चल पड़ेगा। यह बातें भोजपुरी एक्टर विनय आनंद ने टीवी शो पुलिस फाइल्स के दूसरे सीजन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को बुद्धा हैरिटेज में किया गया था। विनय आनंद पुलिस फाइल्स के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। यह टीवी शो तीन फरवरी से बिग मैजिक टीवी बिहार-झारखंड पर शुरू होगा।
क्या खास होगा इस शो में
नेशनल चैनल पर प्रदर्शित हो रहे क्राइम शो से यह अलग कैसे होगा? डीबी स्टार के इस सवाल का जवाब देते हुए विनय ने कहा कि अबतक आप दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरों के क्राइम की कहानी टीवी पर देखते थे। पुलिस फाइल्स 2 में बिहार और झारखंड के शहरों और गांवों में घटित होने वाले क्राइम की कहानी को आप देख पाएंगे। इसके साथ आप अपराध से कैसे बचें या उसका निदान क्या हो सकता है, यह भी शो में बताया जाएगा।
बिहार-झारखंड के होंगे कलाकार
डीबी स्टार के सवालों का जवाब देते हुए शो के होस्ट विनय आनंद ने कहा कि इस शो के अधिकतर कलाकार बिहार और झारखंड के होंगे। नए टैलेंट को पूरा मौका दिया जाएगा। विनय आगे कहते हैं कि इस शो के जरिए समाज को अपराध को चुपचाप न सहने का मैसेज दिया जाएगा। चुप्पी तोड़ अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना इस शो का मुख्य मकसद है।
क्या होगा सब्जेक्ट
महिला शोषण, छेड़छाड़, नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरदस्ती, हत्या, अपहरण, चोरी आदि इस शो के सब्जेक्ट होंगे। शो ऐसे आपराधिक परिस्थितियों का सामना करने के लिए समाज को सशक्त बनाने में एक कदम आगे जाएगा।
दूसरे सीजन के होस्ट
70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके भोजपुरी एक्टर विनय आनंद होंगे
बिहार के शहरों और गांवों में होने वाले अपराध पर आधारित होगा शो
बिहार की घटनाओं पर बनेगी पुलिस फाइल्स
डीबी स्टार :पटना
क्राइम की कहानियों को हम सिर्फ मसाले के तौर पर पेश नहीं करना चाहते, बल्कि उससे समाज कैसे बचे ये भी हम बताएंगे। हमारा मकसद समाज की सोच बदलने की है। समाज की सोच अगर बदलती है तो समाज प्रगति पथ पर चल पड़ेगा। यह बातें भोजपुरी एक्टर विनय आनंद ने टीवी शो पुलिस फाइल्स के दूसरे सीजन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को बुद्धा हैरिटेज में किया गया था। विनय आनंद पुलिस फाइल्स के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। यह टीवी शो तीन फरवरी से बिग मैजिक टीवी बिहार-झारखंड पर शुरू होगा।
क्या खास होगा इस शो में
नेशनल चैनल पर प्रदर्शित हो रहे क्राइम शो से यह अलग कैसे होगा? डीबी स्टार के इस सवाल का जवाब देते हुए विनय ने कहा कि अबतक आप दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरों के क्राइम की कहानी टीवी पर देखते थे।
पुलिस फाइल्स 2 में बिहार और झारखंड के शहरों और गांवों में घटित होने वाले क्राइम की कहानी को आप देख पाएंगे। इसके साथ आप अपराध से कैसे बचें या उसका निदान क्या हो सकता है, यह भी शो में बताया जाएगा।
कलाकार बिहार-झारखंड के

क्राइम शो