पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किचन शेड के लिए केंद्र ने दिए 5.53 करोड़

किचन शेड के लिए केंद्र ने दिए 5.53 करोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - मिड डे मील योजना के तहत राज्य के 573 प्रारंभिक स्कूलों में किचन शेड के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 5.53 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हालांकि केंद्र को इस मद में छह करोड़ दो लाख रुपए देना था। राज्य सरकार इसके लिए अपने हिस्से के दो करोड़ रुपए दे चुकी है। जल्द ही यह राशि किचन शेड के निर्माण के लिए जारी होगी। इसके निर्माण के बाद उन सभी स्कूलों में किचन शेड हो जाएगा, जहां इसके लिए जमीन उपलब्ध है।