नौ घंटे ठप रही बीएसएनएल की सेवा
पटना सिटी - आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज के पास ओवर हेड केबल ऑप्टिकल फाइबर टूट जाने से शुक्रवार को गुलजारबाग, पटना सिटी व कटरा एक्सचेंज से जुड़े बेस फोन, ब्रॉडबैंड, सेलफोन व लीज लाइन नौ घंटे तक ठप रही। वहीं बैंकों और रेल आरक्षण का काम भी बाधित हुआ। एसडीई उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार-पांच बजे के बीच ट्रक की टक्कर से आप्टिकल फाइबर टूट गया। इससे गुलजारबाग के 1100 फोन व 200 ब्रॉडबैंड, सिटी के 2230 फोन व 580 ब्रॉडबैंड व कटरा एक्सचेंज के 100 फोन व 30 ब्रॉडबैंड दोपहर दो बजे तक ठप रहा। केबल जोडऩे के बाद सेवा बहाल हो सकी।