- Hindi News
- दीक्षांत समारोह 29 को 1700 को मिलेगी डिग्री
दीक्षांत समारोह 29 को 1700 को मिलेगी डिग्री
भास्कर न्यूज - पटना
पटना विश्वविद्यालय में 29 जनवरी को दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले समारोह की तैयारियां तेज हैं। 2010 के बाद हो रहे इस समारोह में एमए, एमएससी, एम कॉम और प्रोफेशनल कोर्सों के साथ-साथ पीएचडी पूरी करने वाले करीब 1700 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। सभी विषयों के टॉपर को गोल्ड मेडल भी मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल डीवाई पाटिल करेंगे, जबकि दीक्षांत भाषण मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एसएन झा देंगे। शिक्षा मंत्री पीके शाही भी इसमें शामिल होंगे।
क्या-क्या खास
आगरा से मंगाई गई है गाउन, एक दिन पहले मिलेगी
जिन छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलनी है, उन्हें गाउन पहन कर आना होगा। इसके लिए आगरा से गाउन मंगाई गई है। गाउन का वितरण 28 जनवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के बाहर स्टॉल लगाकर होगा। सफल छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र दिखाकर गाउन ले सकते हैं। समारोह के बाद उन्हें गाउन लौटानी होगी।
ञ्चइस बार 2011 और 2012 के सफल छात्रों को एक साथ डिग्रियां मिलेंगी।
ञ्चश्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह 11.30 बजे से शुरू हो जाएगा, साथ ही डिग्रियां देने का सिलसिला भी।
ञ्चराज्यपाल व न्यायमूर्ति एसएन झा तीन बजे समारोह स्थल पर आएंगे।
ञ्चउनके आने से पहले कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा डिग्रियां बांटेंगे।
ञ्चइससे पहले एकेडमिक प्रोसेशन निकाला जाएगा। इसमें सीनेट, सिंडिकेट व एकेडमिक काउंसिल के सदस्य भाग लेंगे।
पीयू - राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता