पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को समझाएंगे मतदान का महत्व

युवाओं को समझाएंगे मतदान का महत्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
चुनाव के दौरान लोगों की घटती रुचि को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता दिवस का कार्यक्रम शुरू किया गया है। मतदाता दिवस के दौरान मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर आमंत्रित किया जाएगा। वहां उन्हें मतदान के जरिए लोकतंत्र को मजबूत करने की शिक्षा दी जाएगी।
नए बने मतदाताओं को बताया जाएगा कि किस प्रकार उनका वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा। जिले में कार्यक्रम को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के आयोजन होंगे। प्रखंड स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रभात फेरी व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर तारामंडल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त आरजेएम पिल्लई मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा स्टेट आइकॉन रतन राजपूत भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान जेडी वीमेंस कॉलेज और अरविंद महिला कॉलेज की 250 छात्राओं को वोटर आई कार्ड वितरित किया जाएगा। ये छात्राएं पहली बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाग लेंगी। इस वर्ष का मतदाता दिवस काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। पटना सदर अनुमंडल के एसडीओ नैय्यर इकबाल कहते हैं कि चुनाव के दौरान बूथों पर अगर अधिक मतदाता आते हैं तो इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।




रतन राजपूत

अब मतदान का प्रतिशत बढऩा आवश्यक

जिले में मतदाताओं की संख्या एक वर्ष में करीब दो लाख की वृद्धि हुई है। जिला प्रशासन का कहना है कि एक जनवरी तक 2014 तक संभावित जनसंख्या 62 लाख सात हजार हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित वोटर पुनरीक्षण सूची तैयार की गई है, उसके तहत जिले में वोटरों की कुल संख्या 39 लाख 60 हजार होने की उम्मीद है। एक जनवरी 2013 तक जनसंख्या 37 लाख 55 हजार थी। इस तरह एक वर्ष में वृद्धि दो लाख पांच हजार 306 हुई। इनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। जिलाधिकारी का भी कहना है कि नए जुटने वाले नामों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वोटर आईडी बांटने की खानापूरी

जिले में मतदाता दिवस के मौके पर वोटर आईडी कार्ड बांटने की बस खानापूर्ति ही की जाएगी। बूथवार पांच-पांच वोटरों को ही मतदाता दिवस पर वोटर आईडी कार्ड बांटा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि बूथों के लिए जो पांच-पांच वोटर आईडी कार्ड बनवाए गए हैं, उसमें भी फोटो व नाम में गड़बड़ी है। इस मामले में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों का कहना है कि वोटर आईडी का निर्माण करने के क्रम में कुछ गड़बड़ी तो होती ही है। इसे बाद में हम दुरुस्त करा देंगे। जिला उप निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि जांच के क्रम में मामला सामने आया है।

जिले में दिए गए पहचान पत्र



प्रखंड कुल मतदाता फोटो पहचान

पत्र धारी वोटर

मोकामा 2,39,424 2,21,086

बाढ़ 2,46,240 2,26,569

बख्तियारपुर 2,33,431 2,16,881

दीघा 3,71,372 3,13,917

बांकीपुर 3,15,700 2,58,840

कुम्हरार 3,43,464 2,61,880

पटना साहिब 3,16,236 2,65,819

फतुहा 2,32873 2,10,075

दानापुर 2,89,065 2,35,480

मनेर 2,73,381 2,26,998

फुलवारी 2,81,457 2,44,810

मसौढ़ी 3,06,115 2,87,437

पालीगंज 2,42,701 2,16,034

बिक्रम 2,68,937 2,42,306