पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक में लटकता मिला खलासी का शव

ट्रक में लटकता मिला खलासी का शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना सिटी
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुमार पेट्रोल पंप एनएच-३० रोड गैराज में खलासी भूलू ((२५)) का शव ट्रक में लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को युवक की लाश होने की खबर स्थानीय लोगों ने हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव ट्रक से लटक रहा था। छानबीन के बाद पता चला कि शव मालसलामी थाना क्षेत्र के नंदगोला निवासी कारू यादव के पुत्र की है। शव जिस ट्रक से लटक रहा था वह कारू यादव का ही था। पिता ट्रक चलाता था जबकि बेटा भूलू बतौर खलासी काम करता था। पिता ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे भूलू घर से यह कह कर निकला था, कि थोड़ी देर में आ रहा है। इसके बाद पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को बेटे की लाश मिलने की खबर पुलिस से मिली।
परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत हुई है। हत्या की वजह व किसी से अदावत के संबंध में पुलिस को परिजन नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने शव ट्रक से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



॥परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त करते है तो उस बिंदुओं पर पुलिस छानबीन करेंगी। \\\"\\\"

सुनीता, डीएसपी, फतुहा

परिजनों का आरोप, साजिश के तहत हुई हत्या