पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईओएस में 10वीं और 12वीं में नामांकन 28 तक

एनआईओएस में 10वीं और 12वीं में नामांकन 28 तक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
एनआईओएस ((राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान)) की 10वीं व 12वीं की अक्टूबर में होने वाली परीक्षा को लेकर नामांकन शुरू है। यह 28 फरवरी तक जारी रहेगा। यह जानकारी संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान की परीक्षाएं साल में दो बार अप्रैल-मई तथा अक्टूबर-नवंबर में होती हैं। अक्टूबर में होने वाली परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन नामांकन करा सकते हैं।
10वीं में नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास है, लेकिन ऐसे विद्यार्थी जिनका किसी विद्यालय में नाम नहीं है, वह भी नामांकन योग्य हैं। उन्हें एक स्वयं प्रमाण पत्र देना होगा कि वह घर पर रह कर ही पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही नगर निगम, नगरपालिका या जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी देना होगा। 12वीं में नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।