आतंकवाद की वजह बेरोजगारी
पटना सिटी - बढ़ती बेरोजगारी एवं विकल्प विषय पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी के कारण ही आतंकवाद व नक्सलवाद है। गांधीजी का ग्राम स्वराज का सपना था कि हर हाथ को काम मिले, मगर आज रोजगार की खोज में युवा भटक रहा है। यह बात संस्थापक प्रेमजी ने कही। सेमिनार को पूर्व मंत्री बृजनंदन यादव, डॉ. कुमार इंद्रदेव, डॉ. जनार्दन शर्मा, राजीव कुमार, डॉ. संजय झा आदि ने संबोधित किया।